पिपरिया- पिपरिया भारतीय संवेधानिक व्यवस्था के विपरीत जाकर सोशल मीडिया (ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से नारी शक्ति की मर्यादा, अस्मिता के विपरीत जाकर व्यक्तिगत घिनौनी मानसिकता से प्रेरित होकर विपक्ष के बदले की भावना से भारतीय जनता पार्टी समर्थक योगी संजय नाथ के द्वारा जान बुझकर अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी के बारे में अमर्यादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ पिपरिया महिला कांग्रेस एवं समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम तहसीलदार राजीव कहार को ज्ञापन सौंपा । जिसमें पार्टी ने घटना को तत्काल संज्ञान लेकर जनहित में नारी सम्मान की रक्षा करते हुए वैधानिक कार्यवाही करते हुए उचित दंड से दण्डित करने एवं वर्तमान हालात में जिस प्रकार धर्म जाति के नाम पर जो स्थिति चल रही है उसे नियंत्रित कर ठोस कानून बनाने हेतु एवं संबधित पार्टी के खिलाफ और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की ।
कांग्रेस पार्टी के विधानसभा प्रवक्ता राजेंद्र सोनिया ने कहा कि इस तरह से नारी सम्मान को ठेस पहुंचा कर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ चाहे वह किसी भी पार्टी किसी भी जाति या किसी भी धर्म के नेता आदि क्यों ना हो , फिर भी उनके खिलाफ कठोर से कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाना चाहिए ताकि भारत देश की संस्कृति और सम्मान को ठेस ना पहुंचे , उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ कांग्रेस की महासचिव का ही नहीं वरन पूरे देश की महिलाओं के आत्मसम्मान का है जिसे सदैव सुरक्षित एवं संरक्षित बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का धर्म है ।
ज्ञापन देते समय महिला कांग्रेस की श्रीमती सीमा कटकवार, नीलम पचौरी , ममता नागौत्रा , रचना सांवरिया,लता राजपूत
सुनीता पटैल ,सुनीता वर्मा, शशी रावत, रेखा सोनी
तथा उदय राजपूत , पंकज पाल, बलराम दाहिया , संजय राजपूत, चिंकू साहू, कोमल मेहरा, नर्मदा प्रसाद, नीलेश पुरोहित, रफिक वारसी, विनोद नायक, राधे पटैल तथा अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
