नई दिल्ली ‘आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय’ के नाम पर नाबालिग से लेकर अधेड़ उम्र की सैकड़ों महिलाओं को वर्षों बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के 2 और ठिकानों को ढूंढ निकाला है। हाई कोर्ट की कमिटी ने इन्हें ढूंढ निकाला है। ये ठिकाने आश्रम मोहन गार्डन और पालम में हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद के मुताबिक, इन दोनों आश्रमों का स्ट्रक्चर भी रोहिणी आश्रम की तरह ही था, जहां लड़कियों को एक तरह से कैद करके रखा जाता था। ऊपर वाले का शुक्र है कि कोई मुसलमान बाबा अभी तक पकड़ा नहीं गया. नहीं तो बीजुरी और उसके टीवी चैनल भारत के मुसलमानों को जीने नहीं देते.
उन्होंने बताया कि पालम आश्रम से टीम को कुछ किताबें भी मिली हैं, जिसमें बाबा के प्रवचन लिखे हुए थे। इनमें से एक किताब में लिखा था कि ‘बाप के साथ सो जाओ, अकेले नहीं। अकेले सोते ना, तभी स्वप्न आते हैं। अगर बाप के साथ सोओ, तो कभी ऐसे स्वप्न नहीं आ सकते।’ एक किताब में लिखा था, ‘दो मुख्य बातें लक्ष्य के रूप में सामने रखनी हैं। एक तो लव, दूसरा लवलीन। जो जितना लवली होगा, वह उतना ही लवलीन रह सकता है।’
