खातेगांव से श्रवण पंवार की रिपोर्ट
खातेगांव कन्नौद -पुलिस का गैर जिम्मेदाराना रवैया पहले से ही चर्चाओं में है कन्नोद में पुलिस की नाक के नीचे से चोर ATM मशीन को ले उड़े अब सवाल यह उठता है कि पुलिस किस तरह गस्त लगा रही है पुलिस थाना से महज 400 मीटर की दूरी पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का बहरा बाद फाटे के सामने ATM है जहां पर चोर ATM मशीन को ही ले उड़े हालांकि अब पुलिस नींद से उठ कर आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है इस घटना से यह तो साफ नजर आ रहा है कि पुलिस और डायल 100 किस तरह से गस्त कर रही है जबकि क्रिटिकल एरिया एवं बैंकों के आसपास पुलिस को रात में अधिक गस्त करने की हिदायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा समय समय पर दी जाती रही है पूरी की पूरी ATM मशीन को ले भागने में कम से कम चार व्यक्तियों एवं लगभग आधा घंटा लगा होगा इतने लंबे समय तक पुलिस सोती रही सूत्रों की माने तो पुलिस को तब होश आया जब किसी व्यक्ति ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी वही ATM के सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि वह चाय पीने के लिए गया था इतनी ही देर में यह वारदात हुई
राजेंद्र चतुर्वेदी थाना प्रभारी कन्नौद ATM मशीन पोर्टेबल थी एवं ATM मशीन का सिक्योरिटी गार्ड कहीं चाय पीने चला गया था इतनी ही देर में यह वारदात हुई है हम जांच में लगे हुए हैं
