भोपाल । पिछले दिनो अधिवक्ताओं की हड़ताल होने के दूसरे ही दिन वापस लेने के कारण स्टेट बार कौंसिल अध्यक्ष शिवेंद्र उपाध्याय के खिलाफ कुप्रचार और सोशल मीडिया पर चले तुष्टीकरण से परेशान होकर उनके द्वारा आज20 अप्रैल को हाई कोर्ट प्रागण जबलपुर मे 04 बजे प्रेस कॉन्फ्रेस का आयोजन रखा गया है । श्री उपाध्याय द्वारा कुप्रचार के कारण स्टेट बार और उनकी बिगड़ी छवि को सुधारने का प्रयास किया जायेगा ।
विदित हो कि प्रदेश भर मेँ श्री उपाध्याय के पुतले जलने और स्टेट बार की कार्यप्रणाली पर प्रदेश मे पहली बार वकीलों ने मोर्चा खोला था ।
