छतरपुर। जिला चौरसिया समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रविवार को ऑडीटोरियम हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आईएएस वीके बाथम ने जिले के सभी पदाधिकारियों सहित नगर अध्यक्षों को अपने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चौरसिया महासभा के रास्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौरसिया ने की। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर रमेश भंडारी, सहित दिल्ली, नोयडा, गुडगांव, जबलपुर, रीवा, सतना, भोपाल के वरिष्ठ समाजसेवी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान श्री गणेश व मां सरस्वती के पूजन के साथ की गई। मौजूद अतिथियों का स्वागत रमेशचंद्र चौरसिया ने अपनी कविता के माध्यम से किया। इसके साथ ही मंच पर मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व बेच लगाकर किया गया। जिला चौरसिया समाज के जिलाध्यक्ष सहित जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व नगर अध्यक्षों को पद और गोपनीयता की शपथ मुख्य अतिथि आईएएस बीके बाथम द्वारा दिलाई गई। इसके बाद समाज सहित अन्य समाज से आए लोगों का सम्मान मंच के माध्यम से किया गया। जिला चौरसिया समाज के कार्यक्रम का संचालन हरगोविंद चौरसिया द्वारा किया गया एवं अखिल भारतीय चौरसिया समाज के कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रकाश द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आईएएस बीके बाथम ने कहा कि आप को अपने बच्चों को शिक्षित करने की ओर ध्यार देना चाहिए, न कि बच्चों को कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारी बनाने की ओर देना चाहिए। हो सकता है कि अपका बच्चा पढ़लिखकर किसी कंपनी का सीईओ बने या फिर वह स्वयम की कंपनी बनाकर दूसरों को रोजगार देने में सक्षम हो जाए। इसलिए आप प्रशासनिक अधिकारी बनाने से अधिक बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलाने की ओर ज्यादा ध्यान दें। यदि चौरसिया समाज के बच्चे शिक्षित हो गए तो समाज अपने आप ही विकास कर लेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय चौरसिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौरसिया ने समाज को संगठित करने की बात मंच के माध्यम से कही। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद आबकारी इंस्पेक्टर प्रयंका चौरसिया ने समाज की महिलाओं को घर-परिवार की चार दिवारी से बाहर लाते हुए समाज के कार्यों में हाथ बटाने की बात कही। इसी के साथ उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर अधिक ध्यान देने की बात कही। समाज की जिला उपाध्यछ रितु चौरसिया ने बेटी बचाओ के लिए समाज को जाग्रत करने का संदेश दिया
इसके साथ ही जिला कलेक्टर रमेश भंडारी ने भी समाज को संगठित करते हुए समाज और राष्ट्र हित में कार्य करने की बात कही। वहीं नपा अध्यक्ष अर्चना सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष द्रोपदी चौरसिया ने कार्यक्रम में पहुंचकर समाज का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामकृपाल चौरसिया, राजेंद्र बनारसी, शैलेष चौरसिया, टीएन चौरसिया, डॉ नरेश चौरसिया, राजेश मेहतों, विजय चौरसिया, केके चौरसिया, दिलीप चौरसिया, नीलम चौरसिया, सैफाली चौरसिया, निधी चौरसिया, डॉ जेपी चौरसिया, डॉ एलसी चौरसिया, डॉ एसएस चौरसिया, पदमभूषण चौरसिया, भरत चौरसिया, महेंद्र चौरसिया, हरिश्चंद्र चौरसिया, महिला मार्चा की सभी पदाधिकारी और जिला चौरसिया समाज पदाधिकारी सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
