इंदौर । डॉक्टरों को ट्रेनिग देने के नाम पर शासन का लाखों रुपया हड़पने वाले डॉ.अशोक डागरिया को प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य पद से हटा दिया गया है और जिला अस्पताल में पदस्थ कर दिया है ,इस प्रकार डॉ.डागरिया से वित्तीय अधिकार छीन लिए गए है । वही लोकायुक्त जाँच व कार्यवाही जारी है । इस प्रकरण में यह भी सामने आया है कि संचालनालय में बैठे अफसर कैसे भ्रष्टाचार में से हिस्सा लेकर दागी और दोषी अफसर को बचाने की कोशिश करते है ।
