शिक्षक दिवस पर दिव्यांग शिक्षिका सुमन चौहान सम्मानित
बाकानेर । परख साहित्य मंच कौमी एकता कमेटी ,प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ,नगर कांग्रेस के संयुक्त आयोजन में शिक्षक दिवस पर शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमन सुभाष चौहान दिव्यांग का उत्कृष्ट कार्यों के लिए शाल श्रीफल देकर वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सेन ,सैयद रिजवान अली, एनएसयूआई, जिलाध्यक्ष मोहम्मद अयाज खान ने सम्मानित किया दिव्यांग शिक्षिका सुमन दीदी 23 वर्षों से शासन को सेवा देकर अनेक छात्राओं का भविष्य बनाया है और उन्हें काबिल बनाया है इनके मार्गदर्शन में अनेक छात्राएं आज शासकीय सेवा और ऊंचे पदों पर कार्यरत है बैसाखी के सहारे चलकर इन्होंने अनेक छात्राओं को सहारा दिया है और उनका जीवन बनाया है M.A तक शिक्षा हासिल करने के बाद यह शासकीय सेवा में आ गई और 23 वर्षों से शासन की शासकीय अध्यापिका बनकर सेवा कर रही हैं डोर टू डोर सर्वे हो छात्राओं को पढ़ाने का काम हो पूरी इमानदारी से अपना काम कर देश के बाहर ही भविष्य को शिक्षा जगत से जोड़कर आगे बढ़ा रही हैं इनके कार्य की प्रशंसा नगर की सभी संस्थाएं संकुल विकास खंड शिक्षा स्त्रोत केंद्र और जिला शिक्षा कार्यालय के अधिकारी करते हैं इस अवसर पर सैयद अखलाक अली ,अशफाक बबलू, प्रदीप पाटीदार, कमल सोनी, आशीष सोनी अंतिम सेन، शेख सरवर، राजकुमार पंजाबी उपस्थित थे।
