नई दिल्ली: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टेलीकॉम सेक्टर को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया है। ट्राई ने पर पोर्ट ट्रांजिक्शन चार्ज में कटौती कर दी है। अब यह चार्ज 19 रुपए प्रति ट्रांजिक्शन के बजाय मजह 4 रुपए प्रति ट्रांजिक्शन रहेगा।
ट्राई के इस फैसले से जियो, एटरटेल और आइडिया जैसी कंपनियों को लाभ होगा। बता दें कि इस फैसले से पहले किसी भी मोबाइल नंबर को किसी अन्य सर्वर पर पोर्ट कराने के लिए 19 रुपए देने होते थे, अब इसके लिए यूजर को केवल 4 रुपए का भुगतान करना होगा।
गौरतलब है कि सरकार ने 2009 में ये नियम बनाया था। ट्राई ने बताया कि बीते दो साल में हमने इस सर्विस पर फोकस किया और पाया कि यह चार्ज बहुत ज्यादा है। पोर्ट चार्ज कम करने के लिए कई बैठक हुई, जिसमें आखिरी बैठक 16 जनवरी को हुई थी।
