नई दिल्ली: सोने की जांच करने के लिए लोग दांत से कतर के देखते हैं. लेकिन आईफोन की बेट्री को दांत से चेक करना भारी पड़ सकता है. ऐसा ही चीन में एक शख्स के साथ. चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक, ताइवान के ताइपी में एक शख्स आईफोन बेट्री बदलन गया था. उसे शॉक तब मिला जब उसने नई बैट्री चबाने की कोशिश की. संभवतः यह जांचने के लिए कि क्या यह वास्तविक था या नहीं. सीसीटीवी फुटेज में पूरा हादसा कैद हुआ. स्टोर में पूरा हादसा हुआ. हादसा उसी वक्त हुआ जब उसने बैट्री को दांत से चबाया.शुक्र है कि धमाका चेहरे से थोड़ा दूर हुआ. स्टोर में काफी भीड़ थी लेकिन किसी को कुछ नहीं हुआ. ये हादसा शुक्रवार को हुआ. स्टोर का नाम रिपोर्ट्स में बताया नहीं गया है.
ऋषभ जोशी
