कोटा: आज कांग्रेसजनो ने बजरी पर रोक के विरोध में बोरखेड़ा में सैकड़ों निर्माण श्रमिको के साथ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन में संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण बजरी खनन से रोक नही हट पा रही है रोक के कारण बजरी नही आ पा रही है जिसकी वजह से निर्माण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध नही हो पा रहा है और श्रमिको के परिवारों को भूखे रहने की नोबत आ गयी है। यदि सरकार ने जल्द ही बजरी रोक हटाने में उपयुक्त कदम नही उठाया तो कांग्रेसजन और निर्माण श्रमिक मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
आज के प्रदर्शन को मुख्य रूप से कांग्रेस नेता कुन्दन चीता, विपिन बरथुनिया, बीटा स्वामी,वार्ड अध्यक्ष पृथ्वीराज कुशवाह,अमित सूद ने संबोधित किया।
प्रदर्शन में मुख्य रूप कांग्रेस नेता विनोद शर्मा,अर्जुन कुशवाह,महिला नेत्री मोबिना खान,पूर्व वार्ड पार्षद प्रेम कुशवाह,पूर्व पार्षद ओपी मीणा,पुरुषोत्तम बागड़ी,रईस भाई,गनी भाई,दुर्गा लाल मेघवाल,दीपक,हीरालाल जी, धीरज, भूरा भाई, चंदू जी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन एवं श्रमिक शामिल हुए।
