स्पोर्ट्स डेस्क. कुछ दिनों पहले ही क्रिकेटर विराट कोहली क्रिकेट की इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। एक सीजन के लिए विराट की टीम उन्हें 17 करोड़ रुपए देगी। वहीं, फुटबॉलर फिलिप कॉटिन्हो ने भी 2 दिन पहले फुटबॉल की बड़ी डील अपने नाम की है। वो स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के साथ 1218 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट कर तीसरे सबसे महंगे फुटबॉलर बन गए हैं। ये डील प्रीमियर लीग टू ला लिगा के लिए हुई है। कॉटिन्हो का 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट, एक साल में कमाएंगे 244 करोड़
ब्राजील के फिलिप कॉटिन्हो की बार्सिलोना से खेलने की इच्छा पूरी हो गई है। स्पेनिश क्लब बार्सिलोना ने उनसे 1218 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रेक्ट किया है। यानी एक साल के करीब 244 करोड़ रुपए मिलेंगे। 25 साल के अटैकिंग मिडफील्डर अब पांच साल तक बार्सिलोना से खेलते नजर आएंगे।
बार्सिलोना ने 3044 करोड़ के रिलीज क्लॉज के तहत कॉटिन्हो से कॉन्ट्रेक्ट किया है। यानी, अगर कॉटिन्हो पांच साल से पहले बार्सिलोना छोड़ देते हैं तो उन्हें स्पेनिश क्लब को इतने पैसे देने होंगे। या फिर जो भी क्लब उनसे करार करेगा, वह बार्सिलोना को यह राशि देगा।
नेमार सबसे आगे कॉटिन्हो पिछले तीन साल से ब्रिटिश क्लब लिवरपूल के साथ थे। अब नए कॉन्ट्रेक्ट के साथ ही वे दुनिया के तीसरे सबसे महंगे फुटबॉलर बन गए हैं। इससे पहले, नेमार को पेरिस सेंट जर्मेन ने बार्सिलोना से 1689 करोड़ में अपने साथ शामिल किया था।
कॉटिन्हो को जनवरी 2013 में लिवरपूल ने इंटर मिलान से 73 करोड़ रुपए में खरीदा था। पहले सीजन में वे सिर्फ 3 गोल कर सके थे। इसके बाद उनका प्रदर्शन हर साल बेहतर होता गया। इन पांचसालों में वे 54 क्लब गोल कर चुके हैं।कॉटिन्हो ने इस सीजन में अब तक 18 मैचों में 12 गोल किए हैं। पिछले 7 मैचों में वे 6 गोल कर चुके हैं।
ऋषभ जोशी
