भोपाल । टीकमगढ़ एवम छतरपुर जिले में विगत 01 सप्ताह से एक मिनी प्लेन हवाई मार्ग से रेकी कर रहा हैं , जिसके सम्बन्ध में जिला प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है वहीं टीकमगढ़ जिला प्रशासंन द्वारा किसी प्रकार की अनुमति की भी कोई सूचना नहीं मिली है ।
हमारे विशेष सम्वाददाता मप्र /छग खेमराज चौरसिया (RTI ACTIVISTS)के अनुसार सफेद रँग का यह 12 सीटर प्लेन काफी नीचे से गुजरता है जो ललितपुर उत्तर प्रदेश से खिरिया चौकी और कुंडेस्वर मंदिर के ऊपर से उड़ान भर रहा है जिससे रेक्की होकर किसी अप्रिय घटना का अंदेशा जताया जा रहा है । इस सम्बन्ध में स्थानीय कलेक्टर एवम पुलिस अधीक्षक से काफी प्रयास के बावजूद चर्चा नहीं हुई ।
