भोपाल : मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना समाज के गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए वरदान साबित हुई हैं। इस योजना ने गरीब परिवार में बेटी के जन्म को बोझ समझने से मुक्ति दिलाई हैं। कटनी जिले में इस वर्ष अब तक 144 कन्याओं के विवाह इस योजना में हुए हैं।
अपने जीवन की नई जिन्दगी की शुरूआत करने वाले नव युगलों को प्रारम्भिक गृहस्थी की शुरूआत करने के लिए सामाजिक न्याय विभाग ने 40 लाख 32 हजार रुपये की सहायता राशि दी हैं। इसमें प्रत्येक युगल को 5 हजार रुपये की सामग्री, 17 हजार रुपये नगद और स्मार्ट फोन के लिये 3 हजार रुपये की राशि कन्या के खाते में ई-पेमेन्ट के माध्यम से दी गई हैं। मुख्यमंत्री कन्या-विवाह योजना में नव-दम्पत्ति को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बिटिया के नाम बधाई संदेश पत्र भी सौंपे गये हैं।
