होशंगाबाद : पिपरिया में ब्लॉक काँग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती महँगाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए बैलगाड़ी यात्रा निकाली गई । यात्रा शहर के मुख्यमार्गो से होती हुई मंगलवारा बाज़ार पहुँची। जहाँ ब्लॉक काँग्रेस कमेटी पदाधिकारियो ने भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोलते हुए लगातार बढ़ रहे पैट्रोल डीजल के दामों को लेकर मोदी सरकार को घेरा। काँग्रेस पदाधिकारी धर्मेंद्र नागवंशी ने मुख्य चौराहे पर रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मनमोहन सरकार जब पेट्रोल के दाम बढ़े थे तो पूरा विपक्ष जो आज सत्ता में बैठा हुआ है तरह तरह से विरोध प्रदर्शन करता था। आज जब भाजपा सरकार में पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं तो सरकार मौन है । सरकार पैट्रोल डीज़ल पर जो टैक्स लगाती है वह टैक्स सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में वसूला जा रहा है ।कार्यक्रम में काँग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियो ने अपने विचार रखे ।

