नई दिल्ली: व्हाट्सएप जल्द ही भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई बेस्ड पेमेंट फीचर लाने वाला है। कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है। हालांकि व्हाट्सएप ने अभी यह फीचर शुरू नहीं किया है इसकी टेस्टिंग ही चल रही है। यह फीचर देश में एंड्रॉयड और आईओएस पर व्हाट्सएप बीटा यूजर्स को मिल रहा है।
इस फीचर की मदद से आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करके ही पैसे दे व ले सकते हैं। ऑन लाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर आईओएस पर व्हाट्सएप वर्जन 2.18.21 पर और एंड्रॉयड पर व्हाट्सएप के 2.18.41 वर्जन पर मिल रहा है और जल्द ही अन्य यूजर्स को भी मिलने लगेगा।
चुंकि भारत में 20 करोड़ से ज्यादा लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए इस फीचर के डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा। इस फीचर को आप अपने चैट विंडो में ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अटैचमेंट ऑपशन में ही पेमेंट का ऑपशन मिलेगा ।
