अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में निर्भया महिला स्वाधार गृह के प्रागण में आयोजित हुआ महिला जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह
भोपाल । प्रोफ़ेसर कालोनी स्थित निर्भया महिला स्वाधार गृह के प्रागण में भोपाल के अलग अलग क्षेत्रों में रहने वाली घरेलु हिंसा से पीड़ित महिलाओ को आवश्यक जानकारिया दी गई साथ उन्हें सम्मान से नवाज़ा गया I
इस मोके पर मुख्या अथिति के रूप में सीएसपी जहाँगीराबाद श्री अलीम खान ,सीएसपी कोतवाली श्रीमती बिट्टू शर्मा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बीएम सिंह , श्रीमती संगीता रामेश्वर शर्मा जी ,निर्भया ऑर्गनाइज़ेशन की सचिव श्रीमती रश्मि मनु व्यास ,उदय संस्था से निर्देशिका डॉ लिज़ी थॉमस लीगल एडवाइज़र अनीता राजपाली,प्रोग्राम ऑफिसर सोनू सोलंकी आदि उपस्थित रहे I
निर्भया स्वाधार गृह के डारेक्टर श्री शेर अफ़ज़ल खान ने बताया संस्था समय समय पर महिलाओं और बालिकाओं के आत्मसम्मान, शिक्षा व अधिकारों के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है ताकि यह महिलाये घरेलु हिंसा की रोकथाम कर प्रताड़ित व पीड़ित महिलाओ को न्याय दिलाने के कार्य सक्रिय रूप से कर सके एवं अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक हो सके इसी कड़ी में आज महिला दिवस के उपलक्ष्य में निर्भया वीमेन ग्रुप द्वारा एस.एच. दी वेलफेयर फाउंडेशन के साथ मिलकर आज यह कार्यक्रम किया है कार्यक्रम में उदय संस्था द्वारा अलग अलग मोहल्लो में जो महिलाये स्वयं घरेलु हिंसा सह चुकी है और आज वह अन्य महिलाओ को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है उन महिलाओ एवं निर्भया आश्रय गृह की महिलाओ को कानूनी जानकारी ,पुलिस विभाग की जानकारी ,रोज़गार की जानकारी एवं महिलाओ को सविधान में मिले मौलिक अधिकारों की जानकारी दी गई साथ ही इन महिलाओ में से जो महिलाये स्लम्स क्षेत्रों में बहुत अच्छी तरह से महिलाओ एवं बच्चो की भलाई के लिए कार्य कर रहीं हैं उनको सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश की गई है I कार्यक्रम में निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी श्री बीएम सिंह ,पुलिस विभाग से सम्बंधित जानकारी सीएसपी श्री अलीम खान ऊर्जा डेस्क महिला हेल्पलाइन की जानकारी श्रीमती बिट्टू शर्मा ,घरेलु हिंसा कानून 2005 की जानकारी श्रीमती समर खान ने , रोज़गार की जानकारी सुदीपा दास ,आत्मरक्षा सम्बंधित जानकारी मूब्सिरा खान ने दी I
इस मोके पर श्रीमती कंचन रणवीर ,श्रीमती भारती वर्मा. श्रीमती शीलू मालवीय ,निशा चौधरी ,राजकुमारी रक्से ,यशोदा जी ,अलमाटी राय ,लीलावती चौधरी ,भारती नरवरे आदि को सम्मान से नवाज़ा गया I
