बिरमपुरी गोस्वामी
खिलचीपुर जनपद अंतर्गत आने वाली पवन पंचायत में ग्रामीणों द्वारा जिला पंचायत पहुंच कर जिला पंचायत सीईओ रिशभ गुप्ता को बारोल पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार को शिकायत की गई है जिसमे ग्रामिण हरिसिंह तंवर ने आरोप लगाये कि सरपंच प्रतिनिधि सरदार सिंह द्वारा रोजगार गारंटी मे बडा भ्रष्टाचार किया जा रहा है सुदुर सडक बनाने से पहले ही राशी निकालने का आरोप लगाया ओर शिकायत करने पर जांच के डर से सरपंच द्वारा जेसीबी द्वारा सुदुर सडक का निर्माण कराया जा रहा है ।
शिकायत कर्ता हरिसिंह ,बापूलाल,घीसालाल,अनारसिंह उप सरपंच प्रतिनिधी ऩे सरपंच सचिव पर कई घोटाले करने के आरोप लगाये है जिसमे खेल मेदान पूरा बारोल मे सार्वजनिक कूप बारोल ,सार्वजनिक कूप सिंघनपुर ,सुदुर सडक देवाखेडी से हिरापुरी,खेल मेदान आदि कार्यो को मोके पर नही कराया गया ओर फर्जी तरिके से सरंपच सचिव पर राशी निकालने का आरोप लगाया।ग्रामिण हरिसिंह का कहना है कि सरपंच द्वारा मजदूर से कार्य न कराकर जेसीबी से कार्य कराया जा रहा है ।
” इनका कहना -हा पहले रोड की शिकायत हुई थी हो सकता है सरपंच साहब दुरस्त करा रहे है बाकि शिकायतो की मुझे कोई जानकारी नही है।”
गिरिश शर्मा सचिव ग्राम पंचायत बारोल
