ब्रांड वॉक, ब्रांड पिच और स्पीड नेटवर्किंग रहा सुपरहिट, महिला ऑन्टरप्रेन्योर्स का उमड़ा हुजूम
मुंबई। मुंबई की उभरती ग्लोबल कम्युनिटी ‘विंग्स ऑफ वुमेन’ (WOW) के तत्वावधान में विगत शनिवार, 5 सितंबर 2026 को छत्रभुज नरसी स्कूल ऑडिटोरियम में नेटवर्किंग कार्यक्रम ‘न्यारी नारी – सीज़न 4’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें महानगर की सैकड़ों सशक्त महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
कार्यक्रम की सूत्रधार और WOW की फाउंडर बिंदु प्रदीप के अनुसार, इस कार्यक्रम को महिलाओं द्वारा एक-दूसरे को सपोर्ट कर, एक-दूसरे से सीखकर अपने बिज़नेस को ग्रो और सशक्त बनाने के उद्देश्य से क्यूरेट किया गया था। मुंबई की बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने इसमें रजिस्टर कर अपनी उपस्थिति दर्ज की और विभिन्न गतिविधियों में उत्साह दिखाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विविध पृष्ठभूमि की करीब 12,000+ महिलाओं को नेटवर्किंग से जोड़ने वाली इस कम्युनिटी द्वारा लगातार चौथे वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम को पाँच सेगमेंट में बाँटा गया था – स्ट्रेट फ्रॉम द एक्सपर्ट्स, ब्रांड वॉक, ब्रांड पिच और स्पीड नेटवर्किंग, जिसे प्रतिभागियों ने खूब पसंद किया।
आमंत्रित अतिथियों में वार्ड की कॉर्पोरेटर निशा परुलेकर, गुंडेचा स्कूल की प्रिंसिपल सोनू अरोड़ा, लेखिका शशि दीप, सोनाली होनरू, रूपिंदर शेट्टीगर इत्यादि शामिल रहीं। इसके पश्चात ब्रांड वॉक में शहर की कई उभरती महिला उद्यमियों ने अपनी कंपनियों का जमकर प्रचार किया और रैंप वॉक भी किया। साथ ही प्रायोजकों ने अपनी सफलता की कहानियाँ साझा कीं, ताकि उपस्थित सभी उद्यमियों को प्रेरणा मिल सके।
इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर: Forevermark, को-स्पॉन्सर: Royale Vastra, एसोसिएट स्पॉन्सर: Thomas Cook और गिफ्टिंग पार्टनर्स: Tints & Tones & Beyond Gifts रहे।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अपनी पूरी निष्ठा से जुटीं महिला शक्तियां – बिंदु प्रदीप, मनाली कामत, रीना बंग, निधि मेहता, प्रणति सावंत, साक्षी यादव, दीपा केडिया, चित्रा T R, सुनीता मुंद्रा, सोनल शाह, रुचि वनजोले, वंदना मिर्जी, अवनी सालिया, हीरल, जागृति, सोनिका शर्मा, हेमलता जोएल, पल्लवी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस भव्य आयोजन में लेखिका, समाजसेवी और प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय संगठन महासचिव शशि दीप ने बतौर विशेष अतिथि / मीडिया पार्टनर शिरकत की। विंग्स ऑफ वुमेन की फाउंडर बिंदु प्रदीप द्वारा उनका आत्मीय स्वागत कर मोमेंटो और गुडीज़ प्रदान कर सम्मानित किया गया। शशि दीप ने विंग्स ऑफ वुमेन को महिला सशक्तिकरण पर आधारित इस कार्यक्रम के लिए बधाइयाँ दीं तथा उपस्थित महिलाओं और ऑडियंस को संबोधित किया।
ब्रेक के दौरान महिलाओं की शॉपिंग के लिए कुछ स्टॉल्स भी लगाए गए थे। अंत में स्पीड नेटवर्किंग और ऑन द स्पॉट इंटरेस्टिंग गेम्स का आयोजन किया गया। व्हाट्सएप स्टेटस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और प्रायोजकों को सम्मानित किया गया। पूरा कार्यक्रम इतनी बेहतरीन रणनीति के साथ ऑर्गनाइज़ किया गया था कि सभी ऑडियंस अंत तक बंधी रही। गुडी बैग्स, स्वादिष्ट स्नैक्स, चाय तथा रात्रिभोज और नेटवर्किंग के साथ, न्यारी नारी महिला शक्ति का एक परफेक्ट सेलिब्रेशन रहा। WOW की CEO साक्षी यादव ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। सभी आगंतुकों ने विंग्स ऑफ वुमेन की पूरी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
