पिपरिया – म.प्र.ट्रासपोर्ट बर्कर्स फेडरेशन इंटक के प्रदेश महामंत्री प्रवेश मिश्रा ने फेडरेशन के रिक्त पदों पर नवीन नियुक्तियाँ की है।फेडरेशन इंटक के बरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण दीक्षित होशंगावाद के फेडरेशन का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने से उनके स्थान पर पिपरिया के हाजी मुस्ताक खान को फेडरेशन इंटक का होशंगावाद जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा प्रकाश चन्द्र जोशी को नर्मदापुरंम संभाग होशंगावाद का उपाध्यक्ष तथा शाकिर अली पिपरिया एवं चेन सिंह राजपूत को क्रमस: पिपरिया शाखा का उपाध्यक्ष एवं सचिव नियुक्त किया है।
उपरोक्त नियुक्तियों पर परिवहन कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुये नवनियुक्त पदाधिकारियों को वधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की हैं।तथा वरिष्ठ नेत्रत्व का आभार व्यक्त किया है।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
