पिपरिया– पिपरिया में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जन्माष्टमी पर्व एवं विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 8- 30 बजे पचमढ़ी रोड से धर्मध्वज यात्रा निकाली गई। जो कि पचमढ़ी बस स्टैण्ड, इतवारा बाजार होते हुए। मंगलवारा सुभाष चौक पहुंची।जहां विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी पदाधिकारियों व सदस्यों सहित उपस्थित बंधुओं ने धर्मध्वज की विधिवत पूजन- अर्चन की।
पश्चात पुष्पेन्द्र भार्गव ने एक ही नारा एक ही नाम- जय श्रीराम – जय श्रीराम, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, नंद घर आनंद भयो- जय कन्हैयालाल की उद्घोषों के मध्य ध्वजारोहण किया। वहीं दोपहर तीन बजे से सुभाष चौक पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम भारत माता, जगतजननी पराम्बा माँ दुर्गा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्रीराम, आनंद कंद भगवान श्रीकृष्ण जी का विहिप नेता द्वारका प्रसाद खंडेलवाल, पुष्पेन्द्र भार्गव, रामविलास पटेल, रवि विश्वकर्मा ने पूजन – अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पुष्पेन्द्र भार्गव ने विहिप के स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि 28- 29 अगस्त सन् 1964 को मुंबई के सांदीपनि आश्रम में देश के चारों मठों के पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज, गुरु गोलवलकर जी, ब्रम्हदंडियों, जैन मुनियों सहित सनातन धर्मावलंबी बुद्धिजीवी समाजसेवियों की उपास्थिति में सनातन समाज के मान बिन्दुओं की रक्षा के लिए की गई थी।
बौद्धिक बाद उपस्थित बंधुओं- बहिनों ने सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया। आरती, प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
अंत में रवि विश्वकर्मा ने सभी साथियों, भाईयों- बहिनों सहित उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान करने वालों का आभार व्यक्त किया। द्वय कार्यक्रमों में विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल -मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी के पदाधिकारी, सदस्य व हिन्दू जन उपस्थित थे।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
