पिपरिया – विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है । इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियाँ जोर आजमाइस करने का मन बना चुकी हैं । आम जनता के रुझान ओर नज़रिए से भी इस बार मध्यप्रदेश में चुनाव काफी निर्णायक व दिलचस्प होगा । इसी क्रम में होशंगाबाद के पिपरिया में शिवसेना द्वारा भी विधानसभा चुनावों की तैयारियों व रणनीतियों को लेकर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया । कार्यक्रम में शिवसेना के राष्ट्रीय संगटक गुलाबचंद्र दुबे ,प्रदेश प्रमुख ठाणेश्वर महावर समेत प्रदेश भर से पदाधिकारी व शिवसैनिक कार्यकर्ता शामिल हुए । कार्यक्रम में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने शिवसैनिकों को पूरे जोर के साथ अपनी दावेदारी पेश करने की बात कही । साथ ही उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार पर राम मंदिर मुद्दे पर देश के हिंदुओं और अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को धोखा देने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि शिवसेना हिंदुत्व औऱ राम मंदिर के मुद्दे पर ही प्रदेश में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी । साथ ही मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रमुख ठाणेश्वर महावर ने कहा की प्रदेश में मौजूदा शिवराज सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है, , बेरोजगारी चरम पर है । भाजपा और कांग्रेस मिलकर रेत की कालाबाज़ारी और भृष्टाचार कर रहे है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया जनआशीर्वाद यात्रा निकालकर जनता को ये संदेश दे रहे हैं कि हमने खूब मलाई खा ली है ।अब शिवसेना को जिताओ |
मंच संचालन जिला अध्यक्ष मनोज सोनी ने किया
आभार प्रदर्शन नगर अध्यक्ष रघुराज वर्मा ने किया
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
