पूनम दूबे ने खास बातचीत मेँ बताया कि शुरुआती करियर में मेरे साथ भी कास्टिंग काउच हुआ था, बावजूद मैंने रोल के लिए समझौता नहीं किया और शॉर्टकट रास्ता नहीं अपनाया.।
कास्टिंग काउच का फिल्म इंडस्ट्री से पुराना नाता रहा है. बात चाहे बॉलीवुड की हो या फिर भोजपुरी या अन्य क्षेत्रीय भाषा में बनने वाले सिनेमा की कास्टिंग काउच के किस्से हमेशा से सुनने को मिलते हैं. ताजा मामला भोजपुरी सिनेमा से जुड़ा है जिसकी एक एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच का खुलासा किया है.।
भोजपुरी फिल्म ‘मुन्ना मवाली’ की एक्ट्रेस पूनम दुबे ने ये कह कर सनसनी फैला दी है कि वो भी कास्टिंग काउच का शिकार हुई थी. फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच यानी करियर ग्रोथ के लिए सेक्स की मांग बदस्तूर जारी है और वो खुद इसका शिकार हुई.।
रिलीज को लेकर पटना पहुंची एक्ट्रेस पूनम दुबे ने न्यूज18 से खास बातचीत की. इस दौरान पूनम ने खुलासा किया कि शुरुआती करियर में मेरे साथ भी कास्टिंग काउच हुआ था, बावजूद मैंने रोल के लिए समझौता नहीं किया और शॉर्टकट रास्ता नहीं अपनाया.।
उन्होंने कहा कि मैंने आइटम डांसर के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन मुझे हीरोइन बनाने के नाम पर मेरा कास्टिंग काउच किया गया. पुनम दुबे ने माना कि इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच यानी शारीरिक दोहन की कोशिश जारी है और उसके लिए ना सिर्फ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर दोषी हैं बल्कि एक्ट्रेस भी दोषी हैं, जो कम समय में मुकाम हासिल करना चाहती हैं.
वो पटना में अपने फिल्म मुन्ना मवाली के प्रमोशन के लिये पहुंची थीं. पूनम भोजपुरी सिनेमा का चर्चित चेहरा है और वो अपने बोल्ड और ग्लैमरस किरदार के लिये जानी जाती हैं.।
