राजधानी भोपाल में बंद को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया है. एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे पर लोगों ने बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के चित्रों पर कालिख पोत कर विरोध जताया है.
मध्य प्रदेश सहित देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है. भारत बंद के समर्थन मेँ कॉंग्रेस को कई अन्य विपक्षी दलों का भी साथ मिला है. लेफ्ट, डीएमके और एमएनएस समेत कुल 21 पार्टियां कांग्रेस के भारत बंद का समर्थन कर रही हैं.मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला है. इंदौर में बंद के तहत स्कूल- कॉलेज, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान के अलावा सारे पेट्रोल पंप बंद हैं. वहीं कई चौराहों पर काली पट्टी और काले कपड़े पहनकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं.वहीं राजधानी भोपाल में बंद को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया है. एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे पर लोगों ने बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के चित्रों पर कालिख पोत कर विरोध जताया है. वहीं लोगों ने सब्जी के ठेले लगाकर बंद के विरोध पर गुस्से का इजहार किया है.इसके अलावा जबलपुर में भी बंद का असर देखने को मिल रहा है. वहां कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल पंप संचालकों से भी बंद की अपील की है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा है कि दोपह दो बजे सभी इलाको से भ्रमण कर मालवीय चौक पर कांग्रेसी एकत्रित होंगे.ग्वालियर में बंद को देखते हुए धारा 144 लगाई गई है. वहां सुबह से ही शहर भर में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ जोड़कर बंद कराने की अपील करने निकल पड़े हैं. ग्वालियर में बंद के मद्देनजर शहर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं.।
इसी बीच भारत बंद को देखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने कमर कस ली है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है. राजधानी भोपाल में प्रदर्शन स्थलों से लेकर हाईवे की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है.।