पिपरिया– पिपरिया के इतवारा बाजार के दशहरा मैदान में एकता गणेश महोत्सव समिति इतवारा बाजार द्वारा डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जयसवाल विधायक प्रतिनिधि बलराम ठाकुर मनोज पाल अरविंद राय सुरेश राय मुकेश खटीक के आतिथ्य में आयोजन किया गया |
जिसमें होशंगाबाद जिले के अलावा जबलपुर से भी प्रतियोगियों ने भाग लिया |वहीं गणेश महोत्सव समिति द्वारा ताजियों का भी इस्तकबाल किया गया |
इस प्रतियोगिता में शहर के नागरिकों व महिला बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई सभी ने डांस कर रहे हैं छोटे बड़े सभी प्रतियोगियो का उत्साहबर्धन किया | कार्यक्रम के समापन के बाद जीतने वाले प्रतियोगियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया |
ब्यूरो पंकज पाल खबरें आजतक पिपरिया
