पिपरिया– आगामी मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी फूंक-फूंक कर कदम कदम रख रही है | राहुल गांधी द्वारा पूरे मध्यप्रदेश की हर विधानसभा में पर्वेक्षक नियुक्त किए हैं उन्होंने भेज कर दावेदारों के फीडबैक तैयार कराए जा रहे हैं जैसे कि ज्ञात हो होशंगाबाद जिले में 4 विधानसभा आती है जिसमें चारो सीट बीजेपी के विधायक हैं और यहां तक सांसद भी बीजेपी का ही है इस बार पार्टी अच्छी छवि मिलनसार जो पार्टी को जीता सकता है का चयन को लेकर सतर्कता बरत रही है |
इसी प्रक्रिया में प्रत्याशी के चयन को लेकर होशंगाबाद जिले के संभागीय पर्यवेक्षक बनाए गए राजेश गर्ग जिला प्रभारी नंदा म्हात्रे शुक्रवार की शाम इतवारा स्थित एक निजी होटल स्वाद मैं पहुंचे बंद कमरे में एक एक दावेदारों के साथ बातचीत की बैठक की करीब बनखेड़ी पिपरिया के 24 दावेदार प्रत्याशियों द्वारा अपना पक्ष रखा |
*जिला अध्यक्ष होशंगाबाद* कपिल फौजदार ने कहा सभी प्रत्याशियों का फीडबैक तैयार किया जा रहा है अभी एक बार और पर्यवेक्षक प्रत्याशीओ से मुलाकात करेंगे इसके बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी
इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पुष्पराज पटेल , पूर्व विधायक पिपरिया अर्जुन पलिया , जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बामने , तुलाराम बेमन, सोहागपुर नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष मालवीय , युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव आदित्य पलिया , दिलीप पालीवाल , बलराम दाहिया, रमेश पटेल, नरेंद्र पटेल, राजेश जयसवाल, सौरभ गोदानी, बंटी राठी, घनश्याम कीर गजेंद्र पटेल आदि सहित पिपरिया बनखेड़ी के पदाधिकारी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दी |
ब्यूरो पंकज पाल खबरें आजतक पिपरिया
