खेमराज चौरसिया छतरपुर
छतरपुर। छतरपुर शहर में जन्मी ज्योति दुबे (लवली) ने मिसेज इंडिया प्रतियोगिता 2018 में सेकेण्ड विनर रहकर छतरपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। वे वर्तमान में दिल्ली में कैमिको सिंथेटिक लिमिटेड कम्पनी में एक्सपोर्ट इंपोर्ट मैनेजर के पद पर कार्य कर रहीं हैं।

ज्योति दुबे का जन्म छतरपुर में हुआ और यहीं से उनकी स्कूली एवं कॉलेज की शिक्षा पूरी हुई। उनकी शादी आनंद दुबे के साथ हुई जो दिल्ली में ही जैक्शन इंडिया लिमिटेड में सोलर पावर मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। शादी के बाद ज्योति ने दिल्ली से एमबीए किया और उसके बाद जॉब करने लगी। उनका एक पुत्र अथर्व दुबे भी है। ज्योति का रुझान सौंदर्य प्रतियोगिताओं की ओर होने के कारण उन्होंने तमाम व्यस्तताओं के बावजूद इस प्रतियोगिता की तैयारी जारी रखी और मिसेज देहली एनसीआर प्रतियोगिता 2017 में भी भाग लिया था। इसके बाद 2018 की प्रतियोगिता में उन्होंने बेहतरीन परफार्मेंस करते हुए मिसेज इंडिया सेकेण्ड विनर का खिताब जीता।
