पिपरिया । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत के पटना अधिवेशन में लिये गये निर्णयों के अनुपालन में मप्र में समिति द्वारा प्रदेश भर में पत्रकार सुरक्षा क़ानून एवं कल्याण आयोग की स्थापना के लिये आंदोलन किया जायेगा ।
समिति की नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं महिला पत्रकार मोर्चा की संयोजक सरोज जोशी ने आपने पिपरिया प्रवास के दौरान पत्रकारों को बताया कि समिति के राष्ट्रीय महासचिव एवं मप्र इकाई अध्यक्ष सैयद ख़ालिद कैस के नेतृत्व में मप्र चुनाव के बाद पत्रकार अपनी मांगो को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगें , प्रदेश भर में विभिन्न ज़िला इकाईयों द्वारा अपने अपने जिलों तहसीलों ब्लॉकों में आंदोलन किया जायेगा ।
पिपरिया आगमन पर समिति के प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र भार्गव , प्रदेश सह सचिव गजेन्द्र गुप्ता , संदीप मेहरा , ज़िला होशंगाबाद इकाई अध्यक्ष लोकेश मालवीय , वरिष्ठ पत्रकार शकील नियाज़ी , तरुण सिलावट , पंकज पाल सहित अन्य द्वारा सरोज जोशी का स्वागत किया ।
गौरतलब हो कि केंद्र सरकार या प्रदेश सरकार पत्रकार सुरक्षा के प्रति उनकी उदासीनता का परिणाम है कि प्रदेश का पत्रकार अपने आपको असुरक्षित महसूस करता है । पत्रकारों एवं उनके परिवारों की रक्षा एवं कल्याण हेतू संकल्परत abpss पत्रकार सुरक्षा क़ानून एवं पत्रकार कल्याण आयोग क़ायम करवाकर ही दम लेगा ।
पिपरिया से पंकज पाल की रिपोर्ट
