आकृति अग्रहरि कादीपुर, सुल्तानपुर (क्राइम जर्नलिस्ट )
सुल्तानपुर :-कोतवाली देहात क्षेत्र के चकरपुर में विवाद हल कराने पंहुची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया मनबढ़ बदमासो ने पुलिस कर्मियो को दौड़ा दौड़ा कर पीटा । जानकारी के अनुसार किसी प्रकरण में आज जब कोतवाली देहात की पुलिस गांव में गई तो दबंग ग्रामीणों ने लाठी डंडा से लैस होकर पुलिसकर्मियों पर धावा बोल दिया। अचानक हुए हमले से पुलिस के हाथ पांव फूल गए कुछ पुलिसकर्मी तो जान बचाकर भाग लिए लेकिन कुछ ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए । जिन्हें दौड़ा-दौड़ा कर ग्रामीणों ने पीटा। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। कप्तान अनुराग वत्स ने मामले को गंभीर मानते हुए कई थानों की पुलिस को मौके पर भेज दिया। मौके पर पंहुची पुलिस ने घायल पुलिसकर्मीयो को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है ।चिकित्सालय में नगर कोतवाली की पुलिस मौजूद है ।
