पिपरिया – पिपरिया मंगलवारा थाने ने आज करीब रात 11:45 बजे रेत से भरा अबेध से भरा डंपर जब्त किया |
कलेक्टर प्रियंका दास द्वारा देवीधाम सलकनपुर पदयात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर 12 तारीख से 19 अक्टूबर तक रेत के उत्खनन परिवहन पर प्रतिबंध के बावजूद रेत माफिया बेख़ौफ़ रेत के वाहन सड़को पर दौड़ा रहे हैं ।
जिस पर पिपरिया मंगलवारा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात रेत से भरे एक डंपर को रोककर परिवहन सम्बंधित दस्तावेज दिखाने को कहा । डंपर चालक द्वारा रॉयल्टी देखने पर ज्ञात हुआ कि चालक के पास जो रॉयल्टी है वह 13 अक्टूबर पाई गई जिससे ज्ञात की फर्जी रायल्टी है और प्रतिबंध के बावजूद रेत का परिवहन किया जा रहा था ।
जिस पर मंगलवारा थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए डंपर क्रमांक MP38H1555 को जप्त कर कार्यवाही की |
रायल्टी में पाई गई आगामी दिवस की तारीख..
पकड़े गए डंपर में पाई गई रायल्टी दिनांक 13/10/2018 की रात 12:30 से 14/10/2018 की थी । लेकिन एक दिन पहले ही यह चोरी से रेत भरके ले जाना पाया गया ,जिस पर धारा ipc 379,188,109 भदवि के तहत कार्यवाही की गई है ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
