पिपरिया – पिपरिया शहर की नवरात्रि और दशहरा पर्व पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान बना चुका है।
आसपास के सैकड़ों ग्रामों से हजारों की संख्या में भक्त दुर्गा प्रतिमाओं और झांकियो के दर्शन के लिए शहर में आते है। गौरतलब हो कि विगत कई वर्षों से शहर में डांडिया ,गरबे का चलन भी बढ़ गया है ,बड़ी संख्या युवक-युवतियों में गरबा रास को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
पिपरिया के मेन एंड वूमेन ऐरोबिक्स सेंटर की अनामिका विकास जेठा एवं किरण मुंदड़ा द्वारा गरवा,डांडिया का आयोजन आनंद भूमि गार्डन में किया गया |
जिसमें महिलाओं, पुरूषो और बच्चों ने भाग लिया । गुजरात के अहमदाबाद से बुलाये गए कोरियोग्राफर के निर्देशन में गरबा और डांडिया का प्रशिक्षण दिया गया था , डांडिया नाईट में महिलाओं और पुरषो ने जमकर गरबा, डांडिया खेला ।
उसके पश्चात पुरस्कारों का वितरण हुआ जिसमें 14 श्रेणी में विजेताओं को संस्था द्वारा ट्राफी दी गयी साथ ही इस अवसर पर मौजूद रहे पिपरिया के पत्रकारों का सम्मान किया गया ।
जबलपुर से एकांक्षा बसेडिया ने अपनी सुरीली आवाज में कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगी प्रायोजकों का आभार किया गया।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
