भोपाल । एक प्राईवेट चैनल की महिला पत्रकार द्वारा एमपी नगर स्थित एक रसूखदार के क्लब में देर रात तक नौजवानों को शराब परोसने की ख़बर के स्ट्रिंग ऑपरेशन में क्लब की मेनेजर व उसके सहयोगियों द्वारा महिला पत्रकार के साथ मारपीट करने एवं अभद्र व्यवहार करने के सम्बन्ध में घटना के 15दिन बाद अंततः एमपी नगर थाने में अपराध दर्ज हो ही गया । इस एफआईआर दर्ज कराने के लिऐ पीड़ित महिला पत्रकार को काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी । उसे झूठे आरोपो का सामना करना पड़ा परन्तु उसने हार नही मानी और आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कराकर ही दम लिया । इस अंतराल में उसे भोपाल सांसद , डीआईजी , कलेक्टर सहित अन्य आला अफसरों के यहाँ न्याय की गुहार लगानी तक पड़ी , तब कहीँ उसने अपने का बदला पूरा किया ।
क्या है मामला –
02नवम्बर को जब भोपाल कलेक्टर के आदेश से धारा 144लगी थी और शहर सहित संपूर्ण देश में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले में आने वाले आदेश के कारण खौफ का माहौल था , तब एक महिला पत्रकार साक्षी मगरे ने अपने फर्ज को महत्व देते हुऐ एमपी नगर स्थित क्लबों पर स्ट्रिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया । उस वक्त रात्रि 1-2बजे के क़रीब एमपी नगर के पीचर्स क्लब में अनैतिक गतिविधियां होती दिखी , जहाँ जाने पर उसने देखा कि प्रतिबंध के बावजूद नौजवानों को शराब परोसी जा रही थी , जिसका विडिओ बनाने पर क्लब मेनेजर के कहने पर 20 आदमियों द्वारा महिला पत्रकार के साथ ना सिर्फ मार -पीट की , वरन उसके नारी सम्मान को भी आघात पहुँचाया । महिला पत्रकार अपने साथ हुई बदसलूकी की शिकायत करने एमपी नगर थाने पहुंची तो टीआई ने एफआईआर दर्ज करने से स्पष्ट मना कर दिया।
लगातार संघर्ष करने के बाद पुलिस के नकारात्मक व्यवहार से त्रस्त पीड़ित महिला पत्रकार ने abpss के राष्ट्रीय महासचिव सैयद ख़ालिद कैस से गुरुवार को मुलाकात की , तथा शुक्रवार को डीआईजी इरशाद वली एवं कलेक्टर तरुण पिथोडे के समक्ष उपस्थित होकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया । इसी अंतराल में भोपाल सांसद द्वारा भी मामले को गंभीर समझ क़दम उठाया ।
यह भी पढ़िए …https://khabrenaajtak.com/crimenews-41/
अंततः शनिवार 16/11/2019 को थाना एमपी नगर ने अपराध क्रमांक 777/2019 धारा 354,323,294,506,34.IPC, सहित एससी एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत क्लब मैनेजर पलक शर्मा , मंसूर अली खान , सौरभ मिश्रा , विक्रम त्रिपाठी , नरेंद्र यादव के ख़िलाफ़ दर्ज किया । ख़बर लिखे जाने तक किसी की भी गिरफ्तारी नही हुई थी , कब होगी इसका अभी अंदाजा नही ।
