टीकमगढ़, 31 अक्टूबर 2020।टीकमगढ़ जिले में आज स्थानीय पुलिस परेड ग्रांउड पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म-तिथि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री द्विवेदी एवं एसपी श्री प्रशांत खरे ने कोरोना योद्धाओं डाॅक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी, पुलिस जवान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, संबंधित अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री द्विवेदी एवं एसपी श्री खरे ने हरी झंडी दिखाकर मार्च पास्ट को रवाना किया। पुलिस द्वारा परेड ग्रांउड से मिश्रा तिराहा होते हुये वापिस परेड ग्रांउड तक मार्च पास्ट किया गया। कार्यक्रम का कलेक्टर टीकमगढ़ के फेसबुक पेज पर लाईव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एसके मालवीय, अपर कलेक्टर श्री आईजे खलको, एएसपी श्री एमएल चैरसिया, एसडीएम टीकमगढ़ श्री सौरभ मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री एमके प्रजापति, श्री विकास आनंद, श्री हर्षल चैधरी, श्री अभिजीत सिंह, प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओपी अनुरागी, सिविल सर्जन डाॅ. अमित चैधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बृजेश त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री महेन्द उपाध्याय ने किया गया।
राष्ट्रीय एकता की शपथ
मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्याें द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।
@राकेश कुमार सोनी टीकमगढ़ की रिपोर्ट
