मध्यप्रदेश होशंगाबाद ग्राम चाँदौन से एक्सक्लुसिव रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे की खास खबर
.45 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को लगी वैक्सीन
कोरोना से बचाव जन जागरण अभियान चलाना होगा : चौधरी दर्शन सिंह
बनखेड़ी समीपस्थ ग्राम तिंसरी जुन्हैटा डूमर में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को वैक्सीन लगी । कोरोना से बचाव जन जागरण अभियान के अंतर्गत आज ग्राम तिंसरी में मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर जन जागरण अभियान चलाते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह जी के द्वारा लोगों को मार्गदर्शन किया गया । एवं वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया ।
चौधरी दर्शन सिंह ने ग्राम तिंसरी में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कोरोना आग्रह के तहत हमें पंचायत पंचायत खेत खलिहान सभी जगह पहुंच कर वैक्सीन लगाने प्रेरित करना होगा एवं मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन का आग्रह करना होगा । साथ ही हमें दीवारों पर स्लोगन लिखकर दीवार लेखन के माध्यम से लोगों के अंदर इस वैश्विक महामारी के प्रति जन जागृति लानी होगी ।
