हिमाचल प्रदेश -बीजेपी अपने चुने हुए विधायकों में से ही किसी को मुख्यमंत्री बना सकती है। सेंट्रल सुपरवाइजर के तौर पर डिफेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण और सेंट्रल रूरल डेवलेपमेंट मिनिस्टर नरेंद्र सिंह तोमर गुरुवार को शिमला पहुंच गए हैं। राज्य में सीएम की दौड़ में 5 बार के विधायक जयराम ठाकुर का नाम सबसे आगे चल रहा है।
– कहा जा रहा है कि बीजेपी हाईकमान ने ठाकुर के नाम पर मुहर लगा दी है। इसका औपचारिक एलान शुक्रवार को होना है।
– बता दें कि राज्य की 68 असेंबली सीटों में से बीजेपी ने 44 पर जीत दर्ज की है। हालांकि, बीजेपी के सीएम कैंडिडेट प्रेम कुमार धूमल के चुनाव हारने से राज्य में सीएम का नाम तय करने में पार्टी को मशक्कत करनी पड़ रही है।
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के जीतने के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर चल रही चर्चाओं के बीच माना जा रहा है कि जयराम ठाकुर इस पद की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं. सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने संकेत दिए हैं कि विधायकों के बीच से ही किसी को नेता बनाया जाएगा. उसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पांचवीं बार विधायक बने जयराम पटेल हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं. दरअसल सुजानपुर से भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल की हार से हिमाचल प्रदेश में शीर्ष पद के लिए दौड़ शुरू हुई है.
इस बीच भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर गुरुवार को यहां पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं. प्रदेश में पार्टी मामलों के प्रभारी मंगल पांडेय भी मौजूद हैं.
हालांकि अभी तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को भी सीएम पद का अहम दावेदार माना जा रहा था. हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक कि सातवीं बार जीते मोहिंदर सिंह, पांच बार जीत चुके विधायक राजीव बिंदल, पूर्व प्रदेश भाजपा प्रमुख सुरेश भारद्वाज और कृष्ण कपूर (दोनों चौथी बार निर्वाचित) सहित राज्य में भाजपा के कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम पर भी विचार हो सकता है. राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 44 सदस्य हैं. बहरहाल, धूमल को मुख्यमंत्री बनाने की भी आवाज जोर पकड़ रही है. तीन भाजपा विधायकों ने उनके लिए अपनी सीटें छोड़ने की पेशकश की है.
कौन हैं जयराम ठाकुर
– एबीवीपी के कार्यकर्ता रहे ठाकुर हिमाचल में पूर्व की बीजेपी सरकार में मंत्री थे। वह मंडी से विधानसभा के लिए चुने गए हैं। ठाकुर 1998 में पहली बार विधायक बने थे। ठाकुर ने कहा, “पार्टी जो फैसला लेगी मैं उसका पालन करूंगा।”
