बुरहानपुर .- समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा म. प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चालू की गई जिले के कलेक्टर के निर्देशन व् मार्गदर्शन में संचालित नेकी की दीवार में पहुचकर संस्था सदस्यों के द्वारा बड़ी तादात में अच्छी हालातो के समस्त प्रकार के कपडे व् ऊनि कपडे नेकी की दीवार कलेक्टर कार्यलय में पहुचकर भेट किये l
आज के इस नेकी के दीवार के कार्यक्रम के अवसर पर सदस्यों द्वारा भेट किये गए समस्त कपड़ो को कलेक्टर दीपक सिंह जी ने नेकी की दीवार के लिए प्राप्त किये और आपने उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए कहा की जनजाग्रति संस्था के माध्यम से किया गया उक्त पुनीत कार्य अति सराहनीय कार्य है आप सदैव अच्छे कार्य करते रहे l जिससे की हम और आप मिलकर जिले में विकास की गंगा जमुना संस्कृति की धारा को विकसित कर सके l उक्त अवसर पर जिले के डिप्टी कलेक्टर एम् एल आर्य , जनजाग्रति संस्था के सम्मानीय सदस्य सर्व श्री मेहुल जैन ,शोभा चौधरी ,नंदकिशोर जांगडे , डॉ रोहिणी पाटीदार ,रमेश विन्चुरकर , निर्मला जैन , डॉ. अशोक गुप्ता , रजनी गट्टानी ,सुखलाल महाजन , आशा दलाल , आशा तिवारी , मृदुला कोठारी , किरण शाह , नीता बुग्गीवाला , सुमेरा अली , इन्द्रजीत कौर बिंद्रा , सरिता भगत मनोज तीर्थानि, राजेश भगत आदि उपस्थित थे l
जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने उक्त अवसर पर कहा की जिले के कलेक्टर दीपक सिंह जी के निर्देशन में चलाई जा रही नेकी की दीवार में हम सभी लोगो को पुनीत कार्य करने का अवसर मिला है l मानव जीवन बार बार नही मिलता इस जीवन में मानव कई प्रकार की जाने अनजाने में गलतिया करता है और यह मानव प्रकृति का स्वभाव है l हमारे इस जीवन में की गई जाने अनजाने की गलतियों से जो पाप होता है उस पाप को हम अपने द्वारा किये गये सत्कर्मो के कार्यो के माध्यम से नाश कर सकते है l इसी परिपेक्ष में नेकी की दीवार एक एसा पुनीत कार्य का माध्यम है जिसमे उन व्यक्तियों को आवश्यकताओ की पूर्ति का सामान प्राप्त होता है जो की वह व्यक्ति उन वस्तुओ को प्राप्त करने में अपने आप को अक्षम सा महसूस करते है l जिले के कलेक्टर दीपक सिंह जी के निर्देशन और मार्गदर्शन में कलेक्टर कार्यलय प्रागंण में चलाई जा रही नेकी की दीवार जिसके की महिला बाल विकास विभाग के महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुभाष जैन इस कार्य के नोडल अधिकारी है l जिसमे अभी तक सेकड़ो लोगो को निशुल्क लाभ पहुचाया गया है l इस पुनीत कार्य हेतु जिलाधीश एवं उनकी टीम साधुवाद की पात्र है l उक्त जानकारी जनजाग्रति संस्था के अध्यक्ष महेंद्र जैन एवं सचिव राजेश भगत ने दी l
