भोपाल। शहर को स्वच्छता के मायने में देश पर पहले स्थान पर लाने के लिए कवायदें नगर निगम द्वारा जारी हैं। वहीं मकर संक्रांति के अवसर महापौर आलोक शर्मा द्वारा अनोखे तरीके स्वच्छता का संदेश शहरवासियों को दिया जाएगा। शहर लालघाटी चौहारे पर दोपहर 12 बजे आयोजित पतंग उत्सव में लोगों को स्वच्छता की पतंग बांटी जाएगी।

मकर संक्रांति की शुभकामनाओं के साथ शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए पतंग में संदेश दिया गया है। इस पतंग में लिखा गया है कि स्वच्छता में भोपाल बने नंबर वन हम सब मिकर करेंगे प्रयत्न साथ ही भोपाल की बारी नं 1 की तैयारी जैसे स्लोगन भी दोनों ओर है। महापौर आलोक शर्मा सैकड़ों लोगों के साथ स्वच्छता की पतंग उड़ा कर शहर को साफ सुथरा रखने का संदेश देंगे। इस दौरान नगर निगम के भी कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले स्थान पर आने के लिए कई मुहिम चलाई जा रही है।
