भोपाल । राजधानी भोपाल को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान दिलाने के प्रयास करने की घोषणा ओर उसके लिये लाखों रूपये पानी की तरह बहाने के बावजूद नगर निगम भोपाल के सभी दावे कोरे साबित हो रहे है। शहर के सबसे व्यस्तम व्यापारिक मार्ग पर जाने वाले महाराणा प्रताप नगर रोड पर जीवन बीमा निगम के मुख्यालय से थोडा आगे आने पर सडक पर पडा कबाडा नगर निगम भोपाल के स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा है।
गौरतल्ब हो कि गायत्री शक्तिपीठ के सामने के क्षेत्र में नगर निगम व अन्य एजेंसियों द्वारा अतिक्रमण या जप्ती संबंधी सामान ,गुमठियाॅं, बैनर ,पोस्टर ,फ्लेक्स, कचरा, कबाडा बरसों से अपना कीर्तिमान कायम किये जा रहा है। दिन ब दिन बढ रहे इस कबाडे के कारण एक तरफ का आम रास्ता निरन्तर अवरूद्ध होता जा रहा है। जिससे आने जाने वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें नजर आती है।
ज्ञात हो कि इस ओर इस मार्ग पर उक्त कबाडे के पीछे अपराध शाखा का कार्यालय सहित थाना एम.पी.नगर एंव पुलिस अधीक्षक दक्षिण का भी कार्यालय है। साथ ही इस मार्ग पर स्ट््रीट लाइट भी नही होना बडी गंभीर घटनाऔै को आमंत्रण दे रही है। जिला सरकार एंव जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा इतनी बडी कोताही किसी बडी दुघर्टना को अंजाम देगी ,शायद तभी इनकी कुभंकर्णी नीन्द टूटेगी।
सैयद खालिद कैस की रपट
