हरदा –जिले के खिरकिया विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीपगांव कला में बच्चों की संख्या के हिसाब से आंगनबाड़ी केंद्र नही है जिसके कारण कई बच्चे आंगनबाड़ी जाने से वंचित रह रहे है । जबकि शासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनेको योजनाएं चलाई जा रही हैं लाखों करोड़ों रुपए इन योजनाओं पर खर्चा भी हो रहे हैं किंतु गांव में केंद्र मात्र 02 की आंगनबाड़ी केंद्र होने के कारण इस योजना का लाभ बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है।गांव की जनसंख्या 2200 से अधिक है फिर भी सिर्फ दो ही आंगनवाड़ी केंद्र है इसके कारण बच्चों और महिलाओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है गर्भवती महिला तथा बच्चे तलाब के पास से 1 से 2 किलोमीटर का सफर तय करके आंगनबाड़ी केंद्र में टीके और पौष्टिक आहार लेने के लिए आना पड़ता हैं वार्ड क्रमांक 17 और 18 नई आबादी तालाब के पास निवास करने वाले बच्चे तथा गर्भवती महिलाओं को सिराली खिरकिया मुख्य मार्ग को पार कर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचना पड़ता है मुख्य मार्ग पर आवागमन अधिक होने के कारण दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है
अधिकारी नही दे रहे ग्रामीण महिला और बच्चों की समस्या पर ध्यान
ग्रामीणों के अनुसार हमारे द्वारा पंचायत के माध्यम से प्रस्ताव बना कर की बार दिया जा चूका है लेकिन अधिकारी इस और ध्यान नही दे रहे है जिसके कारण गांव के बच्चे तथा गर्भवती महिलाओं आंगनवाड़ी केंद्र की योजनाओं के लाभ से वंचित रहती हैं इस खबर के माध्यम से ग्रामीणों ने विभाग से इस और अपना ध्यान आकर्षित करते हुए ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की माग की है।
