छत्तीसगढ़ में बिना जांच के पत्रकारो पर हो रही एफ.आई.आर के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रदेश स्तरीय धरना अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य पत्रकार संगठनो ने रायगढ़ में रखा।
छत्तीसगढ़ में पत्रकारो पर आए दिन किसी न किसी कारणों से चाहे वो खनिज माफिया हो, शिक्षा माफिया,स्वास्थ्य माफिया हो या प्रशासन के द्वारा ,राजनीतिक माफिया हो अपने दबाव के माध्यम से पुलिस पर दबाव बना के गलत तरीके से फ.आई.आर करा दिया जा रहा है जिससे पत्रकार जगत में काफी आक्रोश है पत्रकार जगत ने छत्तीसगढ़ सरकार और देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया ओर मांग की पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द लागू करें।
धरना में वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला,गोविन्द शर्मा, राकेश परिहार, उत्पल सेनगुप्ता, अमित सतवानी,प्रवीण मौर्य , नितिन सिन्हा, आलोक पांडेय, डी पी गोस्वामी,शराफत अली,अशोक भगत,सुधीर तम्बोली,नाहिदा कुरैशी, राज गोस्वामी,रितेश श्रीवास्तव, सहित सैकड़ों उपस्थित हुए।
