कोलकाता: पश्चिम बंगाल के गॉव पानापुकुर मे थाना राजरहट एरिया मे फातिमा को सिर्फ इसलिए जलाकर मार डाला कि उसने चौथी बार भी बच्ची को जन्म दिया |राजरहट पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार “फातिमा बीवी का शव बुरी तरह जली अवस्था में राजरहट के पानापुकुर गांव में उसके ससुराल वालों के घर से शुक्रवार रात बरामद किया उसके परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि दहेज न लाने के कारण उसके ससुराल वालों ने उसे जला कर मार डाला |
मृतका के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया, “उसके ससुराल के लोग उसे अपमानित करते थे और लड़के को जन्म न दे पाने के कारण उसपर दहेज लाने का दबाव बनाते थे. जब उसने हाल ही में चौथी बच्ची को जन्म दिया तो उसे और प्रताड़ित किया जाने लगा |
रिश्तेदार ने कहा कि हमें यकीन है कि उसकी हत्या की गई | उसका शव जब हमें मिला तो उसका अधिकांश शरीर जल गया था और उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे | पुलिस ने मृतक के पति सहित चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है |
