भोपाल-आज मध्यप्रदेश शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा जी ने भोजपुर विधानसभा मे स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन सिद्ध पीठ माँ कंकाली माता के दर्शन किये व भव्य मंदिर निर्माण के कार्यो की समीक्षा की एवं इसके उपरांत गुदावल आँगनबाड़ी केंद्र व चिकलोद खुर्द सोसायटी का औचक निरीक्षक किया ,व गांव से निकलते समय रास्ते मे चिकलोद खुर्द के स्कूल मे पहुँच कर बच्चो से रूबरू हुए एवं स्कूल मे चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम मे शामिल होकर सम्बोधित किया !!
