ठाकुर विलेज में दीपावली की रात भीषण आग, 4 दुकानें और 1 फ्लैट खाक
फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में आक्रोशठाकुर विलेज, मुंबई | 10 नवंबर 2026
@शशि दीप, मुंबई
दीपावली की रात 8 नवंबर को आधी रात के बाद ठाकुर विलेज में जैन मंदिर के कोने पर स्थित EMP-75 में भीषण आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग पटाखों से लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक कतार में बनी 4 दुकानें तथा उनके ऊपर बना पहली मंजिल का फ्लैट पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
स्थानीय निवासियों ने तुरंत जैन मंदिर के पास स्थित फायर स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि फायर ब्रिगेड की ओर से समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर समय पर मदद मिल जाती तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था।
अगली सुबह 9 नवंबर को स्थानीय निवासी श्री धर्मवीर श्रवण और श्री आशीष व्यास फायर स्टेशन पहुंचे और वहां मौजूद श्री शिंदे से देरी का कारण पूछा। श्री शिंदे ने बताया कि इस फायर स्टेशन को कोई फायर ब्रिगेड वैन ही आवंटित नहीं की गई है।
आग लगने के दौरान क्राउन बिल्डिंग के निवासियों ने पाइपों के माध्यम से पानी डालकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया।
स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए, स्टेशन पर सुविधाओं की कमी और देरी के कारणों का पता लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
