आष्टा से सतीश सेन की रिपोर्ट
आष्टा शहर में भोपाल नाके पर भोपाल साइड रोड़ पर स्थित माँ अम्बिका बॉडी रिपेयरिंग एन्ड मैनुफैक्चरिंग की दुकान में अचानक दुकान में भीषण आग लग गई और जब तेजी से आग की लपटें दुकान से उठती दिखी आस पास के लोगो को तो चिल्लचोट मच गई तत्काल आग की सूचना फायर दमकल को दी गई लेकिन वहाँ समय पर नही पहुँच पाई जबतक दमकल पहुची पूरी दुकान में रखा सामान जलकर स्वहा हो गया था बाद में फायर गाड़ी और एक निजी कम्पनी मुकाती पानी सफ्लाई के टैंकरों से भी आग बुजाई गई लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी आग की सूचना जैसे ही दुकान के मालिक राकेश विश्वकर्मा को दी गई तब राकेश विश्वकर्मा दिल्ली जा रहे अपनी पत्नी के साथ आग की सूचना मिलने के समय बिना तक ट्रेन से पहुँच गए थे दुकान में आग लगने की सुचना के बाद दुकान मालिक के पाव के नीचे की मानो जैसे जमीन खिसक गई हो दुकान मालिक देर रात्रि तक आष्टा पहुँचे ओर देखा तो की पूरी दुकान जलकर खाक हो गई दुकान के मालिक राकेश ने बताया कि अब परिवार चलाने की मुसीबत आन पड़ी है और बैंक का भी कर्जा है लाखो रुपए का अब कैसे भर पाऊँगा।

इस सम्बंध आष्टा एसडीएम मेहताब सिंह गूर्जर का कहना है कि अपने तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजकर पंचनामा बनाकर लाने के निर्देश दिए जो भी नुकसान हुआ उसकी नियम अनुसार सहायता दी जायेगी ।
