बिरमपुरी गोस्वामी राजगढ़
राजगढ़ -आम आदमी पार्टी जिला टीम द्वारा आज दिनांक 01-09- 2018 शनिवार को ब्यावरा विधानसभा के ग्राम आगर, आगरी चकल्या, चूमली गांव का दौरा किया, पार्टी टीम को जानकारी मिली थी कि जो मध्यप्रदेश शासन द्वारा कैंसर का प्रभाव डालने वाले रसायन से युक्त जूते-चप्पल इन गांव में बांटे गए थे व ग्रामीणों से जानकारी होने पर कि इन जूते चप्पल से खुजली और जलन देखने में आई , मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं ब्यावरा विधानसभा के घोषित प्रत्याशी कालूराम ऐसैया, लोकसभा सचिव राजगढ़ देवकीनंदन पंचोली व साथी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे, ग्रामीणों से उनके हाल जाने , इस दौरान ग्रामीण जनो ने राज्य सरकार द्वारा फ्री बांटे गये जूते चप्पलों से जलन व खुजली होना बताया एवं प्रदेश सरकार द्वारा की गई लापरवाही पर गुस्सा जताया, इस अवसर पर बोलते हुए कालूराम ऐसैया ने कहा कि शिवराज सरकार कानून व्यवस्था एवं आमजन की मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दे रही बल्कि चुनाव में हार के डर से जल्दबाजी में अपने कमीशन खोर चेलेचपाटो को ठेके देकर ऐसे जूते चप्पल जिनमेे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पैदा करने वाला पदार्थ मौजूद है उसे बांट कर एक तरह से हमारे ग्रामीण गरीब मजदूर वर्ग को मौत बांटने जैसा कार्य किया है, और इसके लिए आम आदमी पार्टी पुरजोर तरीके से दोषी मुख्यमंत्री व अधिकारियों पर आपराधिक कार्यवाही के लिए प्रदेश स्तर पर लड़ाई लड़ेगी, व इस बाबत पुलिस थाना MP नगर भोपाल में हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने शिवराज सिंह के खिलाफ थाने में FIR की है, यदि थाने पर अपराध दर्ज नहीं हुआ तो पार्टीे कोर्ट तक जावेगी , वही पार्टी के लोकसभा सचिव देवकीनंदन पंचोली जी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान हालात में जबकि शिवराज सरकार ने अपने 14 साल के शासन में अपने द्वारा की गई किसी भी घोषणा पर अमल नहीं किया एवं भ्रष्टाचार कर का नंगा नाच प्रशासन से मिलीभगत कर किया जा रहा है और आम ग्रामीण गरीब मजदूर के हालात और भी खराब हुए हैं वहीं कांग्रेस ने 14 सालों में विपक्ष की कोई भूमिका अदा नहीं की और ऐसे में आम आदमी पार्टी आम आदमी की पानी बिजली स्वास्थ्य स्कूल के मुद्दे पर सड़कों पर लड़ाई लड़ रही है और इसलिए आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी शुरू कर दी है व गॉव गांव पर पार्टी ने टीम गठित कर दी है व अब आम आदमी को जागृत करने का काम किया जा रहा है, सभा को शिवराज सिंह बना द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान ब्यावरा से पार्टी के घोषित उम्मीदवार कालूराम एसैया एक सामान्य व्यक्ति है एवं आम गरीब मजदूर किसान की समस्याओं को समझते हैं व रोजाना गांव के दौरे कर रहे हैं ताकि गांव की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाया जा सके व हल कराया जा सके पार्टी टीम द्वारा गांव से समस्याओं को लेखबद्ध किया गया, जिनमें प्रमुख समस्याओं में गांव में गरीबों को पीएम आवास नहीं मिला है और बड़े-बड़े पक्के मकानों वालों को घर के सदस्यों को दो-दो तीन-तीन आवास मिल रहे हैं इसी प्रकार शौचालय योजना में भी गांव के गरीबों को छोड़ दिया गया वहीं विकलांग और वृद्धावस्था पेंशन भी नहीं दी गई जबकि बहुत से पात्र चक्कर लगा रहे गांव में सड़क की हालत खराब है , पार्टी टीम द्वारा इस बाबत मौके पर SDM ब्यावरा को देने के लिए एक ज्ञापन तैयार किया गया, सभी ग्रामीण जन से हस्ताक्षर कराए गए ताकि SDM को इन समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया जा सके इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता. बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।
