सीहोर से सतीश सेन की खास रिपोर्ट
भोपाल – 15 वर्ष के भाजपा शासन की समाप्ति के बाद कॉंग्रेस का वनवास खत्म हुआ । प्रदेश की बागडोर कमलनाथ जैसे कुशल नेता के हाथों में आते ही उन्होने चुनाव से पूर्व किये वादे अनुसार पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू कराने की पहल भी शुरू कर दी है । मगर भाजपा शासन की पत्रकार विरोधी मानसिकता के लोग आज भी कॉंग्रेस का चोला पहन भाजपा के कुशासन को जिंदा रखना चाहते हैँ । ऐसा ही एक मामला राजधानी के पड़ोसी ज़िले सीहोर की आष्टा तहसील में उजागर हुआ है , जहाँ कल तक कमल छाप दल बदलू नेता ने कॉंग्रेस में प्रवेश लेने के बावजूद अपनी गंदी मानसिकता के कारण कॉंग्रेस के दामन को दाग़दार करने का दुस्साहस किया है ।
सूत्रों के मुताबिक़ पूर्व में भाजपा से नाता तोड़कर कॉंग्रेस में आए जगदीश चौहान की कार्यप्रणाली संतोषजनक नही है , उसको पुलिस का भी खोफ नही था , थाने के सामने ही गुंडागर्दी के भी समाचार मिलें है । ताज़ा मामले में इस नेता ने एक पत्रकार को अपमानित कर मारने का प्रयास किया और पुलिस मूक बधिर बनी रही ।
ज्ञात हो कि जगदीश चौहान की गुंडागर्दी का आलम यह है कि पूर्व में भी आष्टा के स्थानीय पत्रकार के साथ मारपीट कर चुका है तब उस पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। कड़ी कार्यवाही न होने के कारण उसके हौसले बुलंद हो गए और फिर उसने अपनी नेतागिरी का रोब दिखाते हुए आष्टा पुलिस थाने से 200 फिट की दूरी पर अपने भाई रघुवीर चौहान के साथ पत्रकार कमल पांचाल से अभद्रता करते हुए मारपीट करने का प्रयास किया है ।
क्या है मामला –
सूत्रों के मुताबिक़ आष्टा के स्थानीय पत्रकारो का जगदीश चौहान से अखबारों में स्वेच्छा से लगवाए गए विज्ञापन का शुल्क कई वर्षो से बकाया है ।जिसे पत्रकारों द्वारा जगदीश चौहान से मांगने पर वह बहाने बाज़ी या ताल मटोल करता रहा । गत दिनों नगर में चल रहे धार्मिक आयोजनों के दौरान जब नगर के दो पत्रकारो में से एक ने जगदीश चौहान से विज्ञापन की राशि मांगी जगदीश चौहान गुस्से में लाल पीला होकर पत्रकार को गंदी गंदी गालियाँ देने लगा । यही नही जगदीश चौहान और उसका भाई पत्रकार के साथ मारपीट करने पर उतारू होने लगे ।वह मौजूद लोगों की समझाइश पर मामले का शांत किया गया ।
पुलिस पर जगदीश चौहान को संरक्षण का आरोपी -चार दिन बाद भी कोई कार्यवाही नही,गुंडागर्दी को संरक्षण देने की और संकेत
पूर्व में पत्रकार के साथ मारपीट करने के बाद जगदीश चौहान द्वारा दुबारा पत्रकार को मारपीट करने के प्रयास के देखते हुए उसकी गुंडागर्दी करने से हौसले बुलंद है।और पीड़ित पत्रकार ने आष्टा में चार दिन पूर्व लिखित में की गई शिकायत पत्र पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही करना पुलिस के अनियमित आचरण को उजागर करता है ।
पत्रकारो ने किया बहिष्कार,उक्त नेता के नही छपेंगे अखबारों में समाचार
आष्टा के स्थानीय पत्रकारो ने जगदीश चौहान द्वारा पत्रकार के साथ हुई बदसलूकी पर एक बैठक आयोजित कर जगदीश चौहान का बहिष्कार करते हुए अखबारों उसका कोई समाचार नही छापने की घोषणा के साथ पुलिस को चेताया है कि यदि पुलिस द्वारा जगदीश चौहान के ख़िलाफ कारवाई नही की विवश होकर इस मामले को पुलिस महानिदेशक तक पहुंचाया जाएगा ।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने की घटना की निंदा , मामला पुलिस महानिदेशक के संज्ञान में ले जाया जाएगा
पत्रकारों के हितो की रक्षा के लिए तत्पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत के संज्ञान में इस मामले के आने के बाद राष्ट्रीय महासचिव सैयद ख़ालिद कैस ने आष्टा के पीड़ित पत्रकार से चर्चा की और इस मामले पर उचित क़दम उठाने का आश्वासन दिया । समिति की राष्ट्रीय सचिव सरोज जोशी पुलिस अधीक्षक से मामले के सम्बन्ध में चर्चा करेंगी ।
