पिपरिया-पिपरिया में फेलिक्स डांस ग्रुप द्वारा सेंट जोसफ स्कूल में आयोजित फील द फेम एक दिवसीय डांस वर्कशॉप में हिप हॉप/ बॉलीवुड/बी-बोईंग डांस की बारीकियों को समझाने आये मशहूर डांसर/कोरियोग्राफर हार्दिक रावत।
हार्दिक रावत डांस रियलिटी टीवी शो *डांस प्लस* अपनी फ्लिक्सिबिलिटी स्किल्स से खासी पहचान बनाई और रबर बॉय के नाम से फेमस हुए।
पिपरिया के युवाओं द्वारा आयोजित यह नगर के साथ जिले में इस तरह की पहली वर्क शॉप थी जिसमे मुंबई से किसी सेलिब्रिटी ने खुद डांस की बारीकियों को समझाया और सिखाया।
फेलिक्स डांस ग्रुप के फेलिक्स पोर्टर, सुभम खंडेलवाल ,रजत नीलकंठ, सौरभ सिंह ने बताया कि ग्रुप ने पिपरिया में इस तरह डांस को बढ़ावा और युवाओं को कुछ नया सिखाने के उद्देश्य से वर्कशॉप आयोजित की।
वर्कशॉप में पिपरिया के अलावा जबलपुर, होशंगाबाद, नरसिंहपुर तक के सैकड़ो युवक-युवतियों समेत छोटे बच्चो ने भी हिप हॉप और बी बोईंग डांस की अलग अलग स्टाइल्स और टेक्नीक सीखी।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
