भोपाल -अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर गुजरात राजकोट से आरम्भ किया गया महाभियान लखनऊ , भोपाल , रायपुर , दिल्ली , राजकोट , रायपुर के बाद गोरखपुर के कुशीनगर पहुँच गया है । अपनी स्थापना के
मात्र डेढ़ वर्ष में वरिष्ठ पत्रकार जिग्नेश भाई कलवाडिया के कुशल नेतृत्व एवम उनकी सेना के सिपहसालारों राकेश प्रताप सिँह परिहार , गोविन्द गौर शर्मा , मेहफूज खान , रत्नाकर त्रिपाठी के सहयोग से आज देश के 30000 से अधिक सदस्यो का विशाल परिवार पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग के लिये एक स्वर में शंखनाद किये हुये है । क्रांतिकारी पत्रकारों का अखिल भारतीय से सगठन होकर पत्रकारों के लिये सन्घर्ष कर रहा है ।
Abpss का बढ़ता कारवाँ अब तथागत भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर पहुँच गया है । जहां एबीपीएसएस का महासम्मेलन 07 अप्रैल को होगा और 08 अप्रैल 2018 को राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक होगी। जिसमे भारत भर के हजारों क्रांतिकारी पत्रकार एक आवाज में पत्रकार सुरक्षा कानून के लिये आवाज बुलंद करेँगे । उत्तर प्रदेश इकाई के क्रांतिकारी अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह की अगुवाई में होने वाले इस महासम्मेलन में मप्र इकाई के टीम राष्ट्रीय सचिव सरोज जोशी के नेतृत्व में कुशीनगर महासम्मेलन में अपनी सह्भगिता निभाएगी ।
विदित हो की अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा आयोजित इस वृहद् कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिसा, आसाम, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, बिहार, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के सैकड़ो पत्रकार इस कार्य्रकम में शामिल होकर पत्रकार सुरक्षा को लेकर मंथन करेँगे एवं सभी ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने पर बल देँगे ।
