संवाददाता, भोपाल।
भोपाल। गैस राहत अधिवक्ता प्रकोष्ठ के चुनाव गुरुवार को सम्पन्न हुए। चुनाव उपरांत देर शाम तक चली वोट की गिनती में रोचक परिणाम आये। महज दो मतों की लीड से एडवोकेट यूपी शुक्ला अध्यक्ष चुन लिए । उपाध्यक्ष पद के लिए गोवर्धन शर्मा ने भारी अंतर से विजय दर्ज की।
मुख्य चुनाव अधिकारी सपना चौधरी ने गुरुवार को शाम पांच बजे तक हुए मतदान के बाद देर शाम नतीजे जारी किए। मतगणना में एडवोकेट शुक्ला को जहां 224 वोट प्राप्त हुए तो वहीं उनके विरुद्ध चुनाव लड़ रहे लोहेन्द्र वर्मा को 222 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में गोवर्धन शर्मा ने अब्दुल ताहिर को दोगुने मतों से हराया। गोवर्धन को 325 मत प्राप्त हुए तो वहीं ताहिर को 115 मत प्राप्त हुए। शाहजहानाबाद बाद स्तिथि पुरानी जिला न्यायालय में मतदान प्रक्रिया व मतगणना हुई। मतगणना के पश्चात विजयी अधिवक्ताओं को सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित कर फूलमालाओं से स्वागत किया।
राजस्व अधिवक्ता कल्याण परिषद मप्र के अध्यक्ष की और से बधाई ।
