होशंगाबाद । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति होशंगाबाद इकाई के तत्वाधान में आज पिपरिया में राष्ट्रीय महासचिव सैयद ख़ालिद कैस एवं राष्ट्रीय सचिव सरोज जोशी के मुख्य आतिथ्य में ज़िला इकाई की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ । समिति की होशंगाबाद इकाई अध्यक्ष लोकेश मालवीय के संचालन में सम्पन्न इस बैठक में प्रदेश सचिव इकपाल जुनेजा , पुष्पेन्द्र भार्गव , सह सचिव गजेन्द्र गुप्ता एवं सन्दीप मेहरा सहित वरिष्ठ पत्रकार शकील नियाज़ी , कीरत पटेल , पंकज पाल , भगवान सिंह राजपूत उपस्थित थे ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सैयद ख़ालिद कैस ने मप्र में जून माह में पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू होने पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा 15अगस्त को सोमनाथ से आरम्भ होने वाली पत्रकार सुरक्षा क़ानून सम्बन्धी रथ यात्रा के बारे में अवगत कराते हुऐ सम्पूर्ण भारत वर्ष में पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू होने पर बल दिया ।इस अवसर पर नए सदस्यों को abpss की सदस्यता दिलाई गई ।
कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों का पुष्प मालाओ से स्वागत किया गया ।
