भोपाल । पिपरिया में भीषण अग्निकांड में अपनी जान की परवाह नही करके मासूम बच्ची की जान बचाने वाले दबंग पत्रकार एवं abpss होशंगाबाद इकाई के सदस्य सूरज राजपूत के अदम्य साहस की सराहना करते हुऐ अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय महासचिव सैयद ख़ालिद कैस , राष्ट्रीय सचिव सरोज जोशी के बाद abpss की उत्तर प्रदेश इकाई अध्यक्ष अजय नारायण प्रताप सिंह ने आज सूरज राजपूत को सम्मानित करने की घोषणा की ।
ज्ञात हो कि abpss की मध्यप्रदेश इकाई की घोषणा के बाद abpss की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा दबंग पत्रकार सूरज राजपूत के इस साहसिक कार्य की प्रशंसा की और उनको सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है । abpss मध्यप्रदेश की इकाई सूरज राजपूत को शीघ्र ही पिपरिया जाकर सम्मान पत्र से सम्मानित करेगी । यह प्रशंसा का विषय है कि क़लम के सिपाही ने समय आने पर मानवता की रक्षा में ही महत्ती भूमिका निभाई है ।
@9009217594
